Deuteronomy 17:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too apane parameshvar yahova ke liye koi baail va bhed-bakaree bali n karana jis men dosh va kisee prakar kee khott ho kyonki aeesa karana tere parameshvar yahova ke sameep gharanait haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम्हें यहोवा अपने परमेश्वर को कोई ऐसी गाय, भेड़, बलि में नहीं चढ़ानी चाहिए जिसमें कोई दोष या बुराई हो। क्यों? क्योंकि यहोवा तुम्हारा परमेश्वर इससे घृणा करता है!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू अपने प्रभु परमेश्वर के लिए ऐसे बेल अथवा भेड़ की बलि मत करना, जिसमें किसी प्रकार का कलंक या बुराई है; क्योंकि यह तेरे प्रभु परमेश्वर की दृष्टि में घृणित है।
Hindi Bible HHBD
तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिये कोई बैल वा भेड़- बकरी बलि न करना जिस में दोष वा किसी प्रकार की खोट हो; क्योंकि ऐसा करना तेरे परमेश्वर यहोवा के समीप घृणित है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिये कोई बैल या भेड़–बकरी बलि न करना जिसमें दोष या किसी प्रकार की खोट हो; क्योंकि ऐसा करना तेरे परमेश्वर यहोवा के समीप घृणित है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम याहवेह, अपने परमेश्वर को ऐसा कोई बछड़ा अथवा भेड़ अर्पित नहीं करोगे, जिसमें किसी प्रकार का कलंक अथवा कोई दोष है, क्योंकि यह याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर की दृष्टि में घृणित है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिये कोई बैल या भेड़-बकरी बलि न करना जिसमें दोष या किसी प्रकार की खोट हो #; क्योंकि ऐसा करना तेरे परमेश्वर यहोवा के समीप घृणित है।