Deuteronomy 17:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vyavastha kee jo bat ve tujhe bataae, aur nyay kee jo bat ve tujh se kahe, usee ke anusar karana jo bat ve tujh ko bataaen us se dahine va baaen n mudna.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें उनके फैसले स्वीकार करने चाहिए और उनके निर्देश का ठीक—ठीक पालन करना चाहिए। तुम्हें उससे भिन्न कुछ भी नहीं करना चाहिए जो वे तुम्हें करने को कहते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो आदेश वे तुझे देंगे, जो न्‍याय-निर्णय वे तुझ पर घोषित करेंगे, उनके अनुसार ही तू कार्य करना। जो निर्णय वे तुझे घोषित करेंगे, उससे न दाहिनी ओर और न बायीं ओर मुड़ना।
Hindi Bible HHBD
व्यवस्था की जो बात वे तुझे बताएं, और न्याय की जो बात वे तुझ से कहें, उसी के अनुसार करना; जो बात वे तुझ को बाताएं उस से दहिने वा बाएं न मुड़ना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
व्यवस्था की जो बात वे तुझे बताएँ, और न्याय की जो बात वे तुझ से कहें, उसी के अनुसार करना; जो बात वे तुझ को बताएँ उससे दाहिने या बाएँ न मुड़ना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हें उनके द्वारा निर्देशित विधान की शर्तों का और उनके द्वारा घोषित निर्णय का निष्पादन करना होगा. उस आदेश से विमुख तुम नहीं होओगे, न तो दाएं और न बाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
व्यवस्था की जो बात वे तुझे बताएँ, और न्याय की जो बात वे तुझ से कहें, उसी के अनुसार करना; जो बात वे तुझको बताएँ उससे दाएँ या बाएँ न मुड़ना।