Deuteronomy 17:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yah bat tujhe batalai jaae aur tere sunane men aae tab bhlee bhanti poochhpachh karana, aur yaadi yah bat sach tthare ki israael men aeesa gharaanait karma kiya gaya haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि तुम ऐसी बुरी खबर सुनते हो तो तुम्हें उसकी जाँच सावधानी से करनी चाहिए। तुम्हें यह जान लेना चाहिए कि क्या यह सत्य है कि यह भयंकर काम सचमुच इस्राएल में हो चुका है। यदि तुम इसे प्रमाणित कर सको कि यह सत्य है,
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि यह बात तुझे बताई जाएगी और तू उसको सुनेगा, तो सावधानी से पूछताछ करना। यदि यह बात सच और पक्‍की होगी कि इस्राएली समाज में ऐसा घृणित कार्य किया गया है
Hindi Bible HHBD
और यह बात तुझे बतलाई जाए और तेरे सुनने में आए; तब भली भांति पूछपाछ करना, और यदि यह बात सच ठहरे कि इस्राएल में ऐसा घृणित कर्म किया गया है,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यह बात तुझे बतलाई जाए और तेरे सुनने में आए; तब भली भाँति पूछपाछ करना, और यदि यह बात सच ठहरे कि इस्राएल में ऐसा घृणित कर्म किया गया है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि तुम्हें इसकी सूचना दी गई है अथवा तुमने इस विषय में सुना हुआ है; तब तुम इसकी सूक्ष्म छानबीन करोगे. देख लेना कि सूचना सत्य ही है, और इस्राएल में यह घटना घटित हुई ही है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यह बात तुझे बताई जाए और तेरे सुनने में आए; तब भली भाँति पूछपाछ करना, और यदि यह बात सच ठहरे कि इस्राएल में ऐसा घृणित कर्म किया गया है,