Deuteronomy 17:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to jis puroosh va sree ne aeesa bura kam kiya ho, us puroosh va sree ko bahar apane faattkon par le jakar aeesa patthravah karana ki vah mar jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब तुम्हें उस व्यक्ति को अवश्य दण्ड देना चाहिए जिसने यह बुरा काम किया है। तुम्हें उस पुरुष या स्त्री को नगर के द्वार के पास सार्वजनिक स्थान पर ले जाना चाहिए और उसे पत्थरों से मार डालना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो तू उस स्‍त्री या पुरुष को जिसने ऐसा घृणित कार्य किया है पकड़कर अपने नगर-द्वार पर लाना। तब तू उस स्‍त्री या पुरुष को पत्‍थरों से मार डालना।
Hindi Bible HHBD
तो जिस पुरूष वा स्त्री ने ऐसा बुरा काम किया हो, उस पुरूष वा स्त्री को बाहर अपने फाटकों पर ले जाकर ऐसा पत्थरवाह करना कि वह मर जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो जिस पुरुष या स्त्री ने ऐसा बुरा काम किया हो, उस पुरुष या स्त्री को बाहर अपने फाटकों पर ले जाकर ऐसा पथराव करना कि वह मर जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम उस पुरुष अथवा स्त्री को, जिसके द्वारा वह मृत्यु दंड के योग्य कृत्य किया गया है, नगर के बाहर ले जाकर उसका पथराव करोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो जिस पुरुष या स्त्री ने ऐसा बुरा काम किया हो, उस पुरुष या स्त्री को बाहर अपने फाटकों पर ले जाकर ऐसा पथराव करना कि वह मर जाए।