Deuteronomy 17:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo praandand ke yogy tthare vah aek hee kee sakshaee se n mar dala jaa, kintu do va teen manushyon kee sakshaee se mar dala jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यदि एक ही गवाह यह कहता है कि उसने बुरा काम किया है तो उसे मृत्यु दण्ड नहीं दिया जाएगा। किन्तु यदि दो या तीन गवाह यह कहते हैं की यह सत्य है तो उस व्यक्ति को मार डालना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जिस व्यक्ति पर मृत्यु-दण्ड का आरोप है, उसे दो अथवा तीन व्यक्तियों की गवाही के आधार पर मृत्यु-दण्ड दिया जाएगा। एक गवाह की गवाही के आधार पर किसी को मृत्यु-दण्ड नहीं दिया जाएगा।
Hindi Bible HHBD
जो प्राणदण्ड के योग्य ठहरे वह एक ही की साक्षी से न मार डाला जाए, किन्तु दो वा तीन मनुष्यों की साक्षी से मार डाला जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो प्राणदण्ड के योग्य ठहरे वह एक ही की साक्षी से न मार डाला जाए, किन्तु दो या तीन मनुष्यों की साक्षी से मार डाला जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मृत्यु दंड के लिए तय व्यक्ति को दो या तीन गवाहों के सबूत पर मृत्यु दंड दिया जाए; सिर्फ एक गवाह के सबूत पर किसी को मृत्यु दंड न दिया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो प्राणदण्ड के योग्य ठहरे वह एक ही की साक्षी से न मार डाला जाए, किन्तु दो या तीन मनुष्यों की साक्षी से मार डाला जाए।