Deuteronomy 18:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
leveey yajakon ka, varan sare leveey gotraiyon ka, israaeliyon ke sang koi bhag va ansh n ho unaka bhojan havy aur yahova ka diya hua bhag ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“लेवी का परिवार समूह इस्राएल में कोई भूमि का भाग नहीं पाएगा। वे लोग याजक के रूप में सेवा करेंगे। वे अपना जीवन यापन उस भेंट को खाकर करेंगे जो आग पर पकेगी और यहोवा को चढ़ाई जाएगी। लेवी के परिवार समूह के हिस्से में वही है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘लेवीय पुरोहितों का, अर्थात् समस्त लेवी कुल का, शेष इस्राएली कुलों के साथ कोई भाग अथवा पैतृक भूमि-भाग नहीं होगा। वे प्रभु को अग्नि में अर्पित बलि तथा उसका देय-भाग खाया करेंगे।
Hindi Bible HHBD
लेवीय याजकों का, वरन सारे लेवीय गोत्रियों का, इस्राएलियों के संग कोई भाग वा अंश न हो; उनका भोजन हव्य और यहोवा का दिया हुआ भाग हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“लेवीय याजकों का, वरन् सारे लेवीय गोत्रियों का, इस्राएलियों के संग कोई भाग या अंश न हो; उनका भोजन हव्य और यहोवा का दिया हुआ भाग हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
लेवी पुरोहितों का, अर्थात् समस्त लेवी गोत्र का, शेष इस्राएली गोत्रों के साथ कोई भी मीरास प्रदान नहीं की गई है. उनका भोजन होगा याहवेह को समर्पित भेंटें और याहवेह का अंश.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“लेवीय याजकों का, वरन् सारे लेवीय गोत्रियों का, इस्राएलियों के संग कोई भाग या अंश न हो; उनका भोजन हव्य और यहोवा का दिया हुआ भाग हो।