Deuteronomy 18:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tujh men koi aeesa n ho jo apane bette va bettee ko ag men hom karake chaddhanevala, va bhavee kahanevala, va shuubh ashuubh muhootorn ka mananevala, va ttonha, va tantriak,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अपने पुत्रों और पुत्रियों की बलि अपनी वेदी पर आग में न दो। किसी ज्योतिषी से बात करके या किसी जादूगर, डायन या सयाने के पास जाकर यह न सीखो कि भविष्य में क्या होगा?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरे मध्‍य ऐसा व्यक्‍ति नहीं पाया जाएगा, जो अग्‍नि में अपने पुत्र या पुत्री को चढ़ाता है, जो शकुन विचारता है, भविष्‍य बताता है, शुभ-अशुभ मुहूर्त्त निकालता है, जो जादूगर है,
Hindi Bible HHBD
तुझ में कोई ऐसा न हो जो अपने बेटे वा बेटी को आग में होम करके चढ़ानेवाला, वा भावी कहनेवाला, वा शुभ अशुभ मुहूर्तों का माननेवाला, वा टोन्हा, वा तान्त्रिक,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुझ में कोई ऐसा न हो जो अपने बेटे या बेटी को आग में होम करके चढ़ानेवाला, या भावी कहने–वाला, या शुभ–अशुभ मुहूर्त्तों का माननेवाला, या टोन्हा, या तान्त्रिक,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुममें से एक भी व्यक्ति ऐसा न पाया जाए, जो अपने पुत्र अथवा पुत्री को उनकी प्रथा के अनुसार आग के संस्कार के लिए इस्तेमाल करता है, जो भविष्यवाणी का प्रयोग करता है, जो जादू-टोना करता है, जो शगुन व्याख्या करता है, या ओझा-सम्पर्क करता है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुझ में कोई ऐसा न हो जो अपने बेटे या बेटी को आग में होम करके चढ़ानेवाला, या भावी कहनेवाला, या शुभ-अशुभ मुहूर्त्तों का माननेवाला, या टोन्हा, या तांत्रिक,