Deuteronomy 18:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ve jaatiyan jinaka adhaikaree too hone par haai shuubh-ashuubh muhootoren ke mananevalon aur bhavee kahanevalon kee suna karatee haai parantu tujh ko tere parameshvar yahova ne aeesa karane naheen diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम्हें उन राष्ट्रों के लोगों को बलपूर्वक अपने देश से हटा देना चाहिए। उन राष्ट्रों के लोग ज्योतिषियों और जादूगरों की बात मानते हैं। किन्तु यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुम्हें वैसा नहीं करने देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इन जातियों ने, जिन्‍हें तू निकाल रहा है, शकुन विचारने वालों और भविष्‍य बताने वालों की बातें सुनी थीं, परन्‍तु तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे यह कार्य नहीं करने दिया।
Hindi Bible HHBD
वे जातियां जिनका अधिकारी तू होने पर है शुभ- अशुभ मुहूर्तों के माननेवालों और भावी कहनेवालों की सुना करती है; परन्तु तुझ को तेरे परमेश्वर यहोवा ने ऐसा करने नहीं दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“वे जातियाँ जिनका अधिकारी तू होने पर है शुभ–अशुभ मुहूर्त्तों के माननेवालों और भावी कहनेवालों की सुना करती हैं; परन्तु तुझ को तेरे परमेश्‍वर यहोवा ने ऐसा करने नहीं दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि वे राष्ट्र, जिन्हें तुम उनके देश से वंचित करने पर हो, उनके आदेशों का पालन करते हैं, जो जादू-टोना करते और भावी प्रकट करते हैं; मगर तुम वह हो, जिन्हें याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने यह सब करने से निषिद्ध किया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“वे जातियाँ जिनका अधिकारी तू होने पर है शुभ-अशुभ मुहूर्त्तों के माननेवालों और भावी कहनेवालों की सुना करती है; परन्तु तुझको तेरे परमेश्वर यहोवा ने ऐसा करने नहीं दिया।