Deuteronomy 18:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yah teree us binatee ke anusar hoga, jo too ne horeb pahad ke pas sabha ke din apane parameshvar yahova se kee thee, ki mujhe n to apane parameshvar yahova ka shabd fir sunana, aur n vah badee ag fir dekhnee pade, kaheen aeesa n ho ki mar jaun.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा तुम्हारे पास इस नबी को भेजेगा क्योंकि तुमने ऐसा करने के लिए उससे कहा है। उस समय जब तुम होरेब (सीनै) पर्वत के चारों ओर इकट्ठे हुए थे, तुम यहोवा की आवाज और पहाड़ पर भीषण आग को देखकर भयभीत थे। इसलिए तुमने कहा था, हम लोग यहोवा अपने परमेश्वर की आवाज फिर न सुनें। ‘हम लोग उस भीषण आग को फिर न देखें। हम मर जाएंगे!’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यह तूने सभा के दिन होरेब पर्वत पर अपने प्रभु परमेश्‍वर से मांगा था। तूने कहा था, “भला हो कि मैं अपने प्रभु परमेश्‍वर की वाणी फिर न सुनूं, और यह विशाल अग्‍नि फिर न देखूं, अन्‍यथा मैं मर जाऊंगा।”
Hindi Bible HHBD
यह तेरी उस बिनती के अनुसार होगा, जो तू ने होरेब पहाड़ के पास सभा के दिन अपने परमेश्वर यहोवा से की थी, कि मुझे न तो अपने परमेश्वर यहोवा का शब्द फिर सुनना, और न वह बड़ी आग फिर देखनी पड़े, कहीं ऐसा न हो कि मर जाऊं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह तेरी उस विनती के अनुसार होगा, जो तू ने होरेब पहाड़ के पास सभा के दिन अपने परमेश्‍वर यहोवा से की थी, ‘मुझे न तो अपने परमेश्‍वर यहोवा का शब्द फिर सुनना, और न वह बड़ी आग फिर देखनी पड़े, कहीं ऐसा न हो कि मर जाऊँ।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह परिणाम तुम्हारी उस विनती के अनुसार ही है जो तुमने उस सभा के दिन याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर से होरेब पर्वत पर की. तुमने मांगा था, “मुझे याहवेह हमारे परमेश्वर की आवाज दोबारा सुननी न पड़े, हमें यह भीषण आग देखनी न पड़े, नहीं तो हमारी तो मृत्यु हो जाएगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह तेरी उस विनती के अनुसार होगा, जो तूने होरेब पहाड़ के पास सभा के दिन अपने परमेश्वर यहोवा से की थी, ‘मुझे न तो अपने परमेश्वर यहोवा का शब्द फिर सुनना, और न वह बड़ी आग फिर देखनी पड़े, कहीं ऐसा न हो कि मर जाऊँ।’