Deuteronomy 18:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur chahe gaya-baail chahe bhed-bakaree ka melabali ho, usake karanevale logon kee or se yajakon ka hak yah ho, ki ve usaka kandha aur donon gal aur jhojh yajak ko den.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जब तुम कोई बैल, या भेड़ बली के लिए मारो तो तुम्हें याजकों को ये भाग देने चाहिएः कंधा, दोनों गाल और पेट।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो लोग बैल अथवा भेड़ की बलि चढ़ाते हैं, उनकी बलि में से पुरोहितों का न्यायोचित भाग यह है। वे लोग पुरोहित को बलि-पशु का कंधा, दोनों गाल और जांघ के जोड़ का मांस देंगे।
Hindi Bible HHBD
और चाहे गाय- बैल चाहे भेड़- बकरी का मेलबलि हो, उसके करनेवाले लोगों की ओर से याजकों का हक यह हो, कि वे उसका कन्धा और दोनों गाल और झोझ याजक को दें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और चाहे गाय–बैल चाहे भेड़–बकरी का मेलबलि हो, उसके करनेवाले लोगों की ओर से याजकों का हक यह हो, कि वे उसका कंधा और दोनों गाल और पेट याजक को दें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रजाजनों के पुरोहितों के प्रति जवाबदारी इस प्रकार होगी: उनकी ओर से, जो बलि चढ़ाते हैं; चाहे वह बैल हो या भेड़, वे इसका कांधा, दो कपोल और पेट उस पुरोहित को दे दिया करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और चाहे गाय-बैल चाहे भेड़-बकरी का मेलबलि हो, उसके करनेवाले लोगों की ओर से याजकों का हक़ यह हो, कि वे उसका कंधा और दोनों गाल और पेट याजक को दें।