Deuteronomy 18:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yadi koi leveey israael kee baastaiyon men se kisee se, jahan vah paradeshaee kee nai rahata ho, apane man kee badee abhailasha se us sthan par jaae jise yahova chun lega,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“लेवीवंशी जो इस्राएल में तुम्हारे नगरों में से किसी में रहता है, अपना घर छोड़ सकता है और यहोवा के विशेष स्थान पर जा सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि कोई लेवीय जन इस्राएल के किसी भी नगर से, जहां वह प्रवास करता है, उस स्‍थान में आता है (जब उसकी इच्‍छा हो, वह आ सकता है) जिसको प्रभु चुनेगा,
Hindi Bible HHBD
फिर यदि कोई लेवीय इस्राएल की बस्तियों में से किसी से, जहां वह परदेशी की नाई रहता हो, अपने मन की बड़ी अभिलाषा से उस स्थान पर जाए जिसे यहोवा चुन लेगा,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर यदि कोई लेवीय इस्राएल की बस्तियों में से किसी से, जहाँ वह परदेशी के समान रहता हो, अपने मन की बड़ी अभिलाषा से उस स्थान पर जाए जिसे यहोवा चुन लेगा,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि इस्राएल राष्ट्र के किसी भी नगर से कोई लेवी स्वेच्छानुरूप अपना निवास स्थान छोड़कर उस स्थान पर जा पहुंचता है, जो याहवेह द्वारा चुना गया है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर यदि कोई लेवीय इस्राएल की बस्तियों में से किसी से, जहाँ वह परदेशी के समान रहता हो, अपने मन की बड़ी अभिलाषा से उस स्थान पर जाए जिसे यहोवा चुन लेगा,