Deuteronomy 19:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yadi koi kisee se baair rakhkar usakee ghaat men lage, aur us par lapakakar use aeesa mare ki vah mar jaa, aur fir un nagaron men se kisee men bhag jaa,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु एक व्यक्ति किसी व्यक्ति से घृणा कर सकता है। वह व्यक्ति उस व्यक्ति को मारने के लिए प्रतीक्षा में छिपा रह सकता है जिसे वह घृणा करता है। वह उस व्यक्ति को मार सकता है और सुरक्षा के लिए चुने इन नगरों में भागकर पहुँच सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि कोई व्यक्‍ति अपने पड़ोसी के प्रति बैर-भाव रखता है, और घात लगाकर उस पर ऐसा प्राणघातक प्रहार करता है कि वह मर जाता है, तथा हत्‍यारा इन नगरों में से किसी नगर में भाग कर शरण लेता है,
Hindi Bible HHBD
परन्तु यदि कोई किसी से बैर रखकर उसकी घात में लगे, और उस पर लपककर उसे ऐसा मारे कि वह मर जाए, और फिर उन नगरों में से किसी में भाग जाए,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“परन्तु यदि कोई किसी से बैर रखकर उसकी घात में लगे, और उस पर लपककर उसे ऐसा मारे कि वह मर जाए, और फिर उन नगरों में से किसी में भाग जाए;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर यदि कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी के प्रति बैर के कारण घात लगाकर बैठकर उस पर प्रहार करके उसकी मृत्यु हो जाती है, तब वह इनमें से किसी एक नगर को पलायन कर जाता है,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“परन्तु यदि कोई किसी से बैर रखकर उसकी घात में लगे, और उस पर लपककर उसे ऐसा मारे कि वह मर जाए, और फिर उन नगरों में से किसी में भाग जाए,