Deuteronomy 19:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to usake nagar ke puraaniye kisee ko bhejakar usako vahan se mangakar koon ke palatta lenevale ke hath men saunp de, ki vah mar dala jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि ऐसा होता है तो उस व्यक्ति के नगर के बुजुर्ग किसी को उसे पकड़ने और सुरक्षा के नगर से बाहर लाने के लिए भेज सकते हैं। नगर के मुखिया तथा वरिष्ठ व्यक्ति उसे उस सम्बन्धी को देंगे जिसका कर्तव्य उसको दण्ड देना है। हत्यारा अवश्य मारा जाना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो उसके नगर के धर्मवृद्ध किसी को भेजकर वहां से उसको लाएंगे और रक्‍त-प्रतिशोधी के हाथ में उसे सौंप देंगे। रक्‍त-प्रतिशोधी उसका वध करेगा।
Hindi Bible HHBD
तो उसके नगर के पुरनिये किसी को भेजकर उसको वहां से मंगाकर खून के पलटा लेनेवाले के हाथ में सौंप दे, कि वह मार डाला जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो उसके नगर के पुरनिये किसी को भेजकर उसको वहाँ से मँगाकर खून के पलटा लेनेवाले के हाथ में सौंप दें, कि वह मार डाला जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब नगर के पुरनिए उसे वहां से लेकर मृत्यु दंड के लिए हत्या का बदला लेनेवाले को सौंप देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो उसके नगर के पुरनिये किसी को भेजकर उसको वहाँ से मँगवाकर खून के पलटा लेनेवाले के हाथ में सौंप दें, कि वह मार डाला जाए।