Deuteronomy 19:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo desh tera parameshvar yahova tujh ko deta haai, usaka jo bhag tujhe milega, us men kisee ka sivana jise agale logon ne ttharaya ho n hattana..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम्हें अपने पड़ोसी के सीमा—चिन्हों को नहीं हटाना चाहिए। बीते समय में लोग यह सीमा—चिन्ह उस भूमि पर बनाते थे जिसे यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुम्हें रहने के लिए देगा और जो तुम्हारी होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब तू उस देश में पैतृक-भूमि प्राप्‍त करेगा, जिस पर अधिकार करने के लिए तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे प्रदान कर रहा है, तब तू उस भूमि पर अपने पड़ोसी का वह सीमा-चिह्‍न मत हटाना, जिसको तेरे पूर्वजों ने अंकित किया था।
Hindi Bible HHBD
जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को देता है, उसका जो भाग तुझे मिलेगा, उस में किसी का सिवाना जिसे अगले लोगों ने ठहराया हो न हटाना।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जो देश तेरा परमेश्‍वर यहोवा तुझ को देता है, उसका जो भाग तुझे मिलेगा, उसमें किसी की सीमा जिसे प्राचीन लोगों ने ठहराया हो न हटाना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस देश में, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें मीरास के रूप में दे रहे हैं, कि तुम इस पर अधिकार कर लो, तुम अपने पड़ोसी की उन सीमा-चिन्हों के साथ छेड़-छाड़ नहीं करोगे, जो पहले ही उनके पूर्वजों द्वारा तय की जा चुकी थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझको देता है, उसका जो भाग तुझे मिलेगा, उसमें किसी की सीमा # जिसे प्राचीन लोगों ने ठहराया हो न हटाना।