Deuteronomy 19:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jo koonee vahan bhagakar apane praan ko bachaa, vah is prakar ka ho arthata vah kisee se bina paahile baair rakhe va usako bina jane boojhe mar dala ho
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जो व्यक्ति किसी को मारता है और सुरक्षा के लिए इन तीन नगरों में से कहीं भागकर पहुँचता है उस व्यक्ति के लिए नियम यह हैः यह व्यक्ति वही हो जो संयोगवश किसी व्यक्ति को मार डाले। यह वही व्यक्ति हो जो मारे गए व्यक्ति से घृणा न करता हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस विधि से हत्‍यारा वहां भाग कर अपने प्राण बचा सकता है: ‘यदि कोई व्यक्‍ति बिना अभिप्राय के अपने पड़ोसी की हत्‍या करता है, जिस के प्रति पहले उसकी शत्रुता नहीं थी,
Hindi Bible HHBD
और जो खूनी वहां भागकर अपने प्राण को बचाए, वह इस प्रकार का हो; अर्थात् वह किसी से बिना पहिले बैर रखे वा उसको बिना जाने बूझे मार डाला हो
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो खूनी वहाँ भागकर अपने प्राण को बचाए, वह इस प्रकार का हो; अर्थात् वह किसी से बिना पहले बैर रखे या उसको बिना जाने बूझे मार डाला हो —
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस व्यक्ति के लिए, जो पलायन कर इन नगरों में आश्रय लेता है, कि वह जीवित रह सके, विधान यह है: यदि किसी व्यक्ति से अपने साथी की हत्या जानबूझकर नहीं होती, जिसके हृदय में उस साथी के प्रति घृणा नहीं थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो खूनी वहाँ भागकर अपने प्राण को बचाए, वह इस प्रकार का हो; अर्थात् वह किसी से बिना पहले बैर रखे या उसको बिना जाने बूझे मार डाला हो