Deuteronomy 2:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur hamare kadeshabarne ko chhodne se lekar jered nadee par hone tak adtees varsha beet gaa, us beech men yahova kee shapath ke anusar us peeddhee ke sab yoddha chhavanee men se nash ho gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कादेशबर्ने को छोड़ने और जेरेदे घाटी को पार करने में अड़तीस वर्ष का समय बीता था। उस पीढ़ी के सभी योद्धा मर चुके थे। यहोवा ने कहा था कि ऐसा ही होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब हमने कादेश-बर्नेअ मरूद्यान से प्रस्‍थान किया था, तब से जेरद नदी को पार करने तक अड़तालीस वर्ष व्‍यतीत हुए हैं। इस प्रकार सम्‍पूर्ण एक पीढ़ी, अर्थात् युद्ध के योग्‍य पुरुष, हमारे पड़ाव के मध्‍य से समाप्‍त हो चुके हैं; जैसी शपथ प्रभु ने उनसे खायी थी।
Hindi Bible HHBD
और हमारे कादेशबर्ने को छोड़ने से लेकर जेरेद नदीे पार होने तक अड़तीस वर्ष बीत गए, उस बीच में यहोवा की शपथ के अनुसार उस पीढ़ी के सब योद्धा छावनी में से नाश हो गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और हमारे कादेशबर्ने को छोड़ने से लेकर जेरेद नदी पार होने तक अड़तीस वर्ष बीत गए, उस बीच में यहोवा की शपथ के अनुसार उस पीढ़ी के सब योद्धा छावनी में से नष्‍ट हो गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कादेश-बरनेअ से यात्रा शुरू कर ज़ेरेद नदी के पार उतरने के बीच का समय था अड़तीस साल, जब तक इस पीढ़ी के सारे योद्धा इस्राएली समुदाय से नाश न हो गए, जैसा याहवेह द्वारा ली गई शपथ में कहा गया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और हमारे कादेशबर्ने को छोड़ने से लेकर जेरेद नदी पार होने तक अड़तीस वर्ष बीत गए, उस बीच में यहोवा की शपथ के अनुसार उस पीढ़ी के सब योद्धा छावनी में से नाश हो गए।