Deuteronomy 2:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahova ne mujh se kaha, sun, maain desh samet seehon ko tere vash men kar dene par hoo us desh ko apane aadhaikar men lena arambh kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहोवा ने मुझसे कहा, ‘मैं राजा सीहोन और उसके देश को तुम्हें दे रहा हूँ। भूमि लेना आरम्भ करो। यह तब तुम्हारी होगी।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने मुझसे कहा था, “देख, मैंने सीहोन और उसका देश तुझे प्रदान करना आरम्भ कर दिया है। तू भी उस पर अधिकार करना आरम्भ कर जिससे तू उसको अधिकृत कर सके।”
Hindi Bible HHBD
और यहोवा ने मुझ से कहा, सुन, मैं देश समेत सीहोन को तेरे वश में कर देने पर हूँ; उस देश को अपने अधिकार में लेना आरम्भ कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहोवा ने मुझ से कहा, ‘सुन, मैं देश समेत सीहोन को तेरे वश में कर देने पर हूँ; उस देश को अपने अधिकार में लेना आरम्भ कर।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने मुझे संकेत दिया, “अब देखो, मैंने सीहोन और उसके देश को तुम्हारे अधीन करने का काम शुरू कर दिया है. भूमि अपने अधिकार में लेना शुरू कर दो, कि उसका देश तुम्हारे अधिकार में आ जाए.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा ने मुझसे कहा, ‘सुन, मैं देश समेत सीहोन को तेरे वश में कर देने पर हूँ; उस देश को अपने अधिकार में लेना आरम्भ कर।’