Deuteronomy 2:36 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
anorn ke nale ke chhoravale aroaer nagar se lekar, gilad tak koi nagar aeesa ucha n raha jo hamare samhane tthar sakata tha kyonaki hamare parameshvar yahova ne sabhon ko hamare vash men kar diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमने अरोएर नगर को जो अर्नोन की घाटी में है तथा उस घाटी के मध्य के अन्य नगर को भी हराया। यहोवा हमारे परमेश्वर ने हमें अर्नोन की घाटी और गिलाद के बीच के सभी नगरों को पराजित करने दिया। कोई नगर हम लोगों के लिए हमारी शक्ति से बाहर दृढ़ नहीं था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अरोएर नगर से जो अर्नोन घाटी के छोर पर है, और उस नगर से, जो घाटी में स्थित है, गिलआद तक एक भी नगर हमारी पहुंच से बाहर नहीं था। हमारे प्रभु परमेश्वर ने सब नगर हमें सौंप दिए थे।
Hindi Bible HHBD
अर्नोन के नाले के छोरवाले अरोएर नगर से लेकर, गिलाद तक कोई नगर ऐसा ऊँचा न रहा जो हमारे साम्हने ठहर सकता था; क्योंकि हमारे परमेश्वर यहोवा ने सभों को हमारे वश में कर दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्नोन के नाले के छोरवाले अरोएर नगर से लेकर, और उस नाले में के नगर से लेकर, गिलाद तक कोई नगर ऐसा ऊँचा न रहा जो हमारे सामने ठहर सकता था; क्योंकि हमारे परमेश्वर यहोवा ने सभों को हमारे वश में कर दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आरनोन घाटी की सीमा के अरोअर से और घाटों में स्थित नगर से गिलआद तक कोई भी नगर ऐसा न था, जिसकी दीवार हमारे सामने छोटी साबित हुई हो. याहवेह, हमारे परमेश्वर ने सभी को हमारे अधीन कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्नोन के नाले के छोरवाले अरोएर नगर से लेकर, और उस नाले में के नगर से लेकर, गिलाद तक कोई नगर ऐसा ऊँचा न रहा जो हमारे सामने ठहर सकता था; क्योंकि हमारे परमेश्वर यहोवा ने सभी को हमारे वश में कर दिया।