Deuteronomy 20:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab too yuddh karate huae kisee nagar ko jeetane ke liye use bahut dinon tak ghore rahe, tab usake vrakshaen par kulhadee chalakar unhen nash n karana, kyonaki unake fal tere khane ke kam aaenge, isaaliye unhen n kattna. kya maaidan ke vraksha bhee manushy haain ki too unako bhee ghor rakhe?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जब तुम किसी नगर के विरुद्ध युद्ध कर रहे होगे तो तुम लम्बे समय तक उसका घेरा डाले रह सकते हो। तुम्हें नगर के चारों ओर के फलदार पेड़ों को नहीं काटना चाहिए। तुम्हें इनसे फल खाना चाहिए किन्तु काटकर गिराना नहीं चाहिए। ये पेड़ शत्रु नहीं हैं अत: उनके विरुद्ध युद्ध मत छेड़ो!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब तू नगर को जीतने के लिए उस पर चढ़ाई करेगा, और उसकी घेराबन्दी किए हुए अनेक दिन बीत जाएंगे, तब उसके पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाकर उन्हें नष्ट मत करना। तू उनको मत काटना, वरन् उनके फल खाना। क्या मैदान के पेड़ मनुष्य हैं कि तेरे द्वारा उनकी भी घेराबन्दी की जाए?
Hindi Bible HHBD
जब तू युद्ध करते हुए किसी नगर को जीतने के लिये उसे बहुत दिनों तक घेरे रहे, तब उसके वृक्षों पर कुल्हाड़ी चलाकर उन्हें नाश न करना, क्योंकि उनके फल तेरे खाने के काम आएंगे, इसलिये उन्हें न काटना। क्या मैदान के वृक्ष भी मनुष्य हैं कि तू उनको भी घेर रखे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जब तू युद्ध करते हुए किसी नगर को जीतने के लिये उसे बहुत दिनों तक घेरे रहे, तब उसके वृक्षों पर कुल्हाड़ी चलाकर उन्हें नष्ट न करना, क्योंकि उनके फल तेरे खाने के काम आएँगे, इसलिये उन्हें न काटना। क्या मैदान के वृक्ष भी मनुष्य हैं कि तू उनको भी घेर रखे?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम युद्ध के उद्देश्य से किसी नगर की घेराबंदी कर रहे हो, कि उसे अधीन कर लो और यह प्रक्रिया लंबी होती जा रही हो, तब तुम वृक्षों का काटना शुरू नहीं करोगे; क्योंकि इनसे तुम्हें तुम्हारा भोजन प्राप्त हो सकेगा. तुम वृक्षों को नहीं काटोगे. क्या भूमि से उगा हुआ वृक्ष कोई मनुष्य है, कि तुम उसकी घेराबंदी करो?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जब तू युद्ध करते हुए किसी नगर को जीतने के लिये उसे बहुत दिनों तक घेरे रहे, तब उसके वृक्षों पर कुल्हाड़ी चलाकर उन्हें नाश न करना, क्योंकि उनके फल तेरे खाने के काम आएँगे, इसलिए उन्हें न काटना। क्या मैदान के वृक्ष भी मनुष्य हैं कि तू उनको भी घेर रखे?