Deuteronomy 21:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur apane bandhauai ke vasr utarake tere ghar men maheene bhr rahakar apane mata pita ke liye vilap karatee rahe usake bad too usake pas jana, aur too usaka paati aur vah teree patnee bane.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसे अपने पहने हुए कपड़ों को उतारना चाहिए। उसे तुम्हारे घर में रहना चाहिए और एक महीने तक अपने माता—पिता के लिए रोना चाहिए। उसके बाद तुम उसके साथ यौन सम्बन्ध स्थापित कर सकते हो और उसके पति हो सकते हो। और वह तुम्हारी पत्नी बन जाएगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अपने ऊपर से बन्दी की पोशाक भी उतार देगी। वह तेरे घर में रहेगी, और एक महीने तक माता-पिता के लिए शोक मनाएगी। इसके पश्चात् तू उसके पास जा सकेगा। तू उसका पति होगा, और वह तेरी पत्नी होगी।
Hindi Bible HHBD
और अपने बन्धुआई के वस्त्रा उतारके तेरे घर में महीने भर रहकर अपने माता पिता के लिये विलाप करती रहे; उसके बाद तू उसके पास जाना, और तू उसका पति और वह तेरी पत्नी बने।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और अपने बन्धन के वस्त्र उतारके तेरे घर में महीने भर रहकर अपने माता पिता के लिये विलाप करती रहे; उसके बाद तू उसके पास जाना, और तू उसका पति और वह तेरी पत्नी बने।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अपने बन्दीत्व के वस्त्रों को त्याग देगी, और तुम्हारे घर में रहने लगेगी. वह एक माह तक अपने माता-पिता के लिए शोक मनाएगी. यह पूरा होने पर तुम्हारे बीच यौन संबंध हो सकता है, तुम उसके पति और वह तुम्हारी पत्नी हो जाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अपने बन्धन के वस्त्र उतारकर तेरे घर में महीने भर रहकर अपने माता पिता के लिये विलाप करती रहे #; उसके बाद तू उसके पास जाना, और तू उसका पति और वह तेरी पत्नी बने।