Deuteronomy 21:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to jab vah apane putraen ko sampaati ka battvara kare, tab yadi apirya ka betta jo sachamuch jetta haai yadi jeevit ho, to vah pirya ke bette ko jettans n de sakega
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब वह अपनी सम्पत्ति अपने बच्चों में बाँटेगा तो अधिक प्रिय पत्नी के बच्चे को वह विशेष वस्तु नहीं दे सकता जो पहलौठे बच्चे की होती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो जिस दिन वह अपनी सम्पत्ति पैतृक अधिकार के लिए अपने पुत्रों में वितरित करेगा, तब वह अपनी अप्रिय स्त्री के ज्येष्ठ पुत्र की अपेक्षा अपनी प्रिय स्त्री के पुत्र को ज्येष्ठ नहीं मान सकेगा;
Hindi Bible HHBD
तो जब वह अपने पुत्रों को सम्पत्ति का बटवारा करे, तब यदि अप्रिया का बेटा जो सचमुच जेठा है यदि जीवित हो, तो वह प्रिया के बेटे को जेठांस न दे सकेगा;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो जब वह अपने पुत्रों में अपनी सम्पत्ति का बँटवारा करे, तब यदि अप्रिया का बेटा जो सचमुच जेठा है यदि जीवित हो, तो वह प्रिया के बेटे को जेठांस न दे सकेगा;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब, जिस अवसर पर वह अपना इच्छा पत्र तैयार करता है, वह उस संतान को, जो उसकी प्रिय पत्नी से पैदा हुआ है, अप्रिय पत्नी की संतान को छोड़ उस संतान को पहिलौठे का स्थान नहीं दे सकता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो जब वह अपने पुत्रों को अपनी सम्पत्ति का बँटवारा करे, तब यदि अप्रिय का बेटा जो सचमुच जेठा है यदि जीवित हो, तो वह प्रिया के बेटे को जेठांस न दे सकेगा;