Deuteronomy 21:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi kisee ke hatteela aur dangaait betta ho, jo apane mata-apita kee bat n mane, kintu tadna dene par bhee unakee n sune,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किसी व्यक्ति का ऐसा पुत्र हो सकता है जो हठी और आज्ञापालन न करने वाला हो। यह पुत्र अपने माता—पिता की आज्ञा नहीं मानेगा। माता—पिता उसे दण्ड देते हैं किन्तु पुत्र फिर भी उनकी कुछ नहीं सुनता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि किसी मनुष्य का पुत्र हठीला और विद्रोही है, और वह अपने पिता तथा अपनी माता की बात नहीं सुनता है, उनके ताड़ित करने पर भी वह उनकी बात नहीं मानता है,
Hindi Bible HHBD
यदि किसी के हठीला और दंगैत बेटा हो, जो अपने माता- पिता की बात न माने, किन्तु ताड़ना देने पर भी उनकी न सुने,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यदि किसी के हठीला और दंगैत बेटा हो, जो अपने माता–पिता की बात न माने, किन्तु ताड़ना देने पर भी उनकी न सुने,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि किसी व्यक्ति का पुत्र हठी और विद्रोही स्वभाव का है, जो अपने माता-पिता के प्रति आज्ञाकारी नहीं है, और जब वे उसकी ताड़ना करते हैं, तब भी वह उनकी नहीं सुनता,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“यदि किसी का हठीला और विद्रोही बेटा हो, जो अपने माता-पिता की बात न माने, किन्तु ताड़ना देने पर भी उनकी न सुने,