Deuteronomy 21:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab jo nagar us loth ke sab se nikatt tthare, usake siyane log aek aeesee kalor le rakhe, jis se kuchh kam n liya gaya ho, aur jis par jooa kabhee n rakha gaya ho.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुम यह जान जाओ कि मरे व्यक्ति के समीपतम कौन सा नगर है तब उस नगर के मुखिया अपने झुण्डों में से एक गाय लेंगे। यह ऐसी गाय हो जिसने कभी बछड़े को जन्म न दिया हो। जिसका उपयोग कभी भी किसी काम करने में न किया गया हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो नगर लाश के निकटतम होगा, उसके धर्मवृद्ध एक ऐसी लाल कलोर लेंगे, जिससे अब तक काम नहीं लिया गया है, जो जूए में अब तक जोती नहीं गई है।
Hindi Bible HHBD
तब जो नगर उस लोथ के सब से निकट ठहरे, उसके सियाने लोग एक ऐसी कलोर ले रखें, जिस से कुछ काम न लिया गया हो, और जिस पर जूआ कभी न रखा गया हो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब जो नगर उस शव के सबसे निकट ठहरे, उसके पुरनिये एक ऐसी कलोर ले रखें, जिससे कुछ काम न लिया गया हो, और जिस पर जूआ कभी न रखा गया हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब उस नगर के पुरनिए, जो निकटतम है, गाय-बैलों से एक ऐसी बछिया लेंगे, जिससे कोई काम न लिया गया हो, न हल में, न बोने में
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब जो नगर उस शव के सबसे निकट ठहरे, उसके पुरनिये एक ऐसी बछिया ले ले, जिससे कुछ काम न लिया गया हो, और जिस पर जूआ कभी न रखा गया हो।