Deuteronomy 22:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
to ve us kanya ko usake pita ke ghar ke dar par le jaae, aur us nagar ke puroosh usako patthravah karake mar dalen us ne to apane pita ke ghar men veshya ka kam karake burai kee haai yon too apane madhy men se aeesee burai ko door karana..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नगर—प्रमुख उस लड़की को उसके पिता के द्वार पर लाएँगे। तब नगर—प्रमुख उसे पत्थर से मार डालेंगे। क्यों? क्योंकि उसने इस्राएल में लज्जाजनक बात की। उसने अपने पिता के घर में वेश्या जैसा व्यवहार किया है। तुम्हें अपने लोगों में से हर बुराई को दूर करना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो वे कन्‍या को उसके पिता के घर के द्वार पर लाएंगे, और उसके नगर के लोग पत्‍थरों से मार कर उसका वध करेंगे, क्‍योंकि उसने अपने पिता के घर में वेश्‍या के सदृश कार्य किया है और इस्राएली समाज में मूर्खतापूर्ण कार्य किया है। यों तू इस बुराई को अपने मध्‍य से दूर करना।
Hindi Bible HHBD
तो वे उस कन्या को उसके पिता के घर के द्वार पर ले जाएं, और उस नगर के पुरूष उसको पत्थरवाह करके मार डालें; उस ने तो अपने पिता के घर में वेश्या का काम करके बुराई की है; यों तू अपने मध्य में से ऐसी बुराई को दूर करना।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो वे उस कन्या को उसके पिता के घर के द्वार पर ले जाएँ, और उस नगर के पुरुष उस पर पथराव करके मार डालें; उसने तो अपने पिता के घर में वेश्या का काम करके बुराई की है; यों तू अपने मध्य में से ऐसी बुराई को दूर करना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वे उस कन्या को उसके पिता के घर के द्वार पर लाएंगे और उस नगर के पुरुष उसको पथराव करके मार डालेंगे, क्योंकि उसने इस्राएल में यह अनाचार किया और अपने पिता के घर में ही वेश्यावृत्ति की है. यह करने के द्वारा तुम अपने बीच से बुराई को दूर कर दोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो वे उस कन्या को उसके पिता के घर के द्वार पर ले जाएँ, और उस नगर के पुरुष उसको पथराव करके मार डालें; उसने तो अपने पिता के घर में वेश्या का काम करके बुराई की है; इस प्रकार तू अपने मध्य में से ऐसी बुराई को दूर करना।