Deuteronomy 22:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur us kanya se kuchh n karana us kanya ka pap praandand ke yogy nahee, kyonki jaaise koi apane padosee par chaddhai karake use mar dale, vaaisee hee yah bat bhee ttharegee
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें लड़की के साथ कुछ भी नहीं करना चाहिए क्योंकि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया जो उसे प्राण—दण्ड का भागी बनाता है। यह मामला वैसा ही है जैसा किसी व्यक्ति का निर्दोष व्यक्ति पर आक्रमण और उसकी हत्या करना।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उस लड़की के साथ कुछ मत करना। उसने मृत्यु-दण्ड के योग्य कोई पाप नहीं किया है, क्योंकि जैसे कोई व्यक्ति आक्रमण कर अपने पड़ोसी की हत्या करता है वैसा ही बलात्कार का यह मामला है।
Hindi Bible HHBD
और उस कन्या से कुछ न करना; उस कन्या का पाप प्राणदण्ड के योग्य नहीं, क्योंकि जैसे कोई अपने पड़ोसी पर चढ़ाई करके उसे मार डाले, वैसी ही यह बात भी ठहरेगी;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उस कन्या से कुछ न करना; उस कन्या का पाप प्राणदण्ड के योग्य नहीं, क्योंकि जैसे कोई अपने पड़ोसी पर चढ़ाई करके उसे मार डाले, वैसी ही यह बात भी ठहरेगी;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस कन्या को कोई दंड न दिया जाए; उसने मृत्यु दंड के योग्य कोई अनाचार नहीं किया है. यह स्थिति वैसी है, जिसमें मानो किसी व्यक्ति ने घात लगाकर अपने पड़ोसी की हत्या कर दी हो,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उस कन्या से कुछ न करना; उस कन्या का पाप प्राणदण्ड के योग्य नहीं, क्योंकि जैसे कोई अपने पड़ोसी पर चढ़ाई करके उसे मार डाले, वैसी ही यह बात भी ठहरेगी;