Deuteronomy 22:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab too naya ghar banaae tab usakee chht par ad ke liye munder banana, aeesa n ho ki koi chht par se gir pade, aur too apane gharane par koon ka dosh lagaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जब तुम कोई नया घर बनाओ तो तुम्हें अपनी छत के चारों ओर दीवार खड़ी करनी चाहिए। तब तुम किसी व्यक्ति की मृत्यु के आपराधी नहीं होओगे यदि वह उस छत पर से गिरता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब तू नया मकान बनाएगा तब उसकी छत के लिए मुंडेर भी बनाना। ऐसा न हो कि कोई व्यक्ति छत पर से नीचे गिर पड़े और उसकी हत्या का दोष तुझ पर लगे।
Hindi Bible HHBD
जब तू नया घर बनाए तब उसकी छत पर आड़ के लिये मुण्डेर बनाना, ऐसा न हो कि कोई छत पर से गिर पड़े, और तू अपने घराने पर खून का दोष लगाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जब तू नया घर बनाए तब उसकी छत पर आड़ के लिये मुण्डेर बनाना, ऐसा न हो कि कोई छत पर से गिर पड़े, और तू अपने घराने पर खून का दोष लगाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम नए घर का निर्माण करो, तो तुम अपने लिए छत के लिए एक मुण्डेर ज़रूर बनवाना, जिससे कि तुम खुद पर हत्या का दोष न ले आओ, यदि कोई छत से नीचे आ गिरे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जब तू नया घर बनाए तब उसकी छत पर आड़ के लिये मुण्डेर बनाना #, ऐसा न हो कि कोई छत पर से गिर पड़े, और तू अपने घराने पर खून का दोष लगाए।