Deuteronomy 23:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too veshyapan kee kamai va kutte kee kamai kisee mannat ko pooree karane ke liye apane parameshvar yahova ke ghar men n lana kyonaki tere parameshvar yahova ke sameep ye donon kee donon kamai gharaanait karma haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
देवादस या देवदासी का कमाया हुआ धन यहोवा तुम्हारे परमेश्वर के मन्दिर में नहीं लाया जाना चाहिए। कोई व्यक्ति दिये गए वचन के कारण यहोवा को दी जाने वाली चीज के लिए इस धन का उपयोग नहीं कर सकता। यहोवा तुम्हारा परमेश्वर सभी मन्दिरों के देवदास—देवदासियों से घृणा करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू मन्नत के चढ़ावे के लिए अपने प्रभु परमेश्‍वर के गृह में वेश्‍या-वृत्ति की कमाई अथवा पुरुष-गमन की आमदनी मत लाना; क्‍योंकि ये दोनों प्रभु परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणास्‍पद हैं।
Hindi Bible HHBD
तू वेश्यापन की कमाई वा कुत्ते की कमाई किसी मन्नत को पूरी करने के लिये अपने परमेश्वर यहोवा के घर में न लाना; क्योंकि तेरे परमेश्वर यहोवा के समीप ये दोनों की दोनों कमाई घृणित कर्म है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू वेश्यापन की कमाई या कुत्ते की कमाई किसी मन्नत को पूरी करने के लिये अपने परमेश्‍वर यहोवा के घर में न लाना; क्योंकि तेरे परमेश्‍वर यहोवा के समीप ये दोनों की दोनों कमाई घृणित कर्म है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम याहवेह, अपने परमेश्वर को न तो वेश्यावृत्ति का वेतन भेंट करोगे और न ही पुरुष वेश्या द्वारा कमाई गई राशि को मन्नत की भेंट स्वरूप अर्पित करोगे. ये दोनों ही याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर की दृष्टि में घृणित हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू वेश्यापन की कमाई या कुत्ते की कमाई किसी मन्नत को पूरी करने के लिये अपने परमेश्वर यहोवा के घर में न लाना; क्योंकि तेरे परमेश्वर यहोवा के समीप ये दोनों की दोनों कमाई घृणित कर्म है।