Deuteronomy 23:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu tere parameshvar yahova ne tere nimitt usake shaap ko ashaeesh se palatt diya, isaliye ki tera parameshvar yahova tujh se praem rakhta tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यहोवा परमेश्वर ने बिलाम की एक न सुनी। यहोवा ने अभिशाप को तुम्हारे लिये वरदान में बदल दिया। क्यों? क्योंकि यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुमसे प्रेम करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु तेरा प्रभु परमेश्वर बिलआम की बात सुनने को इच्छुक नहीं था। अत: उसने तेरे लिए श्राप को आशिष में बदल दिया, क्योंकि तेरा प्रभु परमेश्वर तुझसे प्रेम करता था।
Hindi Bible HHBD
परन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने तेरे निमित्त उसके शाप को आशीष से पलट दिया, इसलिये कि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से प्रेम रखता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने बिलाम की न सुनी; किन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने तेरे निमित्त उसके शाप को आशीष में बदल दिया, इसलिये कि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से प्रेम रखता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने बिलआम की ओर ध्यान देना सही न समझा, याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने बिलआम के शाप को तुम्हारे लिए समृद्धि में परिणत कर दिया; क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर को तुमसे प्रेम है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने बिलाम की न सुनी; किन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने तेरे निमित्त उसके श्राप को आशीष में बदल दिया, इसलिए कि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से प्रेम रखता था।