Deuteronomy 24:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab too apane jalapai ke vraksha ko jhade, tab daaliyon ko doosaree bar n jhadna vah paradeshae, anat, aur vidhava ke liye rah jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुम अपने जैतून के पेड़ों से फली झाड़ोगे तब तुम्हें शाखाओं की जाँच करने फिर नहीं जाना चाहिए। जो जैतून तुम उसमें छोड़ दोगे वह विदेशियों, अनाथों और विधवाओं के लिये होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तू अपने जैतून वृक्ष के फल को झाड़कर तोड़ेगा, तब एक बार तोड़ लेने के पश्चात् उसकी शाखाओं को दूसरी बार मत झाड़ना। उसके फल प्रवासी, पितृहीन और विधवा के लिए छोड़ देना।
Hindi Bible HHBD
जब तू अपने जलपाई के वृक्ष को झाड़े, तब डालियों को दूसरी बार न झाड़ना; वह परदेशी, अनाथ, और विधवा के लिये रह जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तू अपने जलपाई के वृक्ष को झाड़े, तब डालियों को दूसरी बार न झाड़ना; वह परदेशी, अनाथ, और विधवा के लिये रह जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम अपने जैतून वृक्ष में से एक बार फल एकत्र कर चुको, तुम डालियों से पुनः फल एकत्र न करने लगना, शेष फल प्रवासी अनाथ और विधवा के लिए तय होंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तू अपने जैतून के वृक्ष को झाड़े, तब डालियों को दूसरी बार न झाड़ना; वह परदेशी, अनाथ, और विधवा के लिये रह जाए।