Deuteronomy 24:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo puroosh hal ka byaha hua ho, vah sena ke sath n jaae aur n kisee kam ka bhar us par dala jaae vah varsha bhr apane ghar men svatantrata se rahakar apanee byahee hui sree ko prasann karata rahe.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“नवविवाहितों को सेना में नहीं भेजना चाहिए और उसे कोई अन्य विशेष काम भी नहीं देना चाहिए। क्योंकि एक वर्ष तक उसे घर पर रहने को स्वतन्त्र होना चाहिए और अपनी नयी पत्नी को सुखी बनाना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि किसी पुरुष ने नई-नई शादी की है, तो नव-विवाहित पुरुष सेना के साथ युद्ध में नहीं जाएगा। उस पर किसी प्रकार का सैन्‍य-दायित्‍व नहीं डाला जाएगा। ‘वह घर पर एक वर्ष तक अन्‍य सामाजिक दायित्‍वों से भी मुक्‍त रहेगा और अपनी पत्‍नी के साथ, जिससे उसने विवाह किया है, आनन्‍द मनाएगा।
Hindi Bible HHBD
जो पुरूष हाल का ब्याहा हुआ हो, वह सेना के साथ न जाए और न किसी काम का भार उस पर डाला जाए; वह वर्ष भर अपने घर में स्वतंत्राता से रहकर अपनी ब्याही हुई स्त्री को प्रसन्न करता रहे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जिस पुरुष का हाल ही में विवाह हुआ हो, वह सेना के साथ न जाए और न किसी काम का भार उस पर डाला जाए; वह वर्ष भर अपने घर में स्वतंत्रता से रहकर अपनी ब्याही हुई स्त्री को प्रसन्न करता रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कोई भी नवविवाहित व्यक्ति न तो युद्ध पर जाएगा और न ही उसे कोई दूसरी जवाबदारी सौंपी जाएगी. एक वर्ष के लिए उसे घर पर रहने की आज़ादी होना है. वह अपने घर पर ही रहकर एक साल तक अपनी नवविवाहित पत्नी के सुख का ध्यान रखेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जिस पुरुष का हाल ही में विवाह हुआ हो, वह सेना के साथ न जाए और न किसी काम का भार उस पर डाला जाए; वह वर्ष भर अपने घर में स्वतंत्रता से रहकर अपनी ब्याही हुई स्त्री को प्रसन्न करता रहे।