Deuteronomy 25:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab koi bhai sang rahate ho, aur un men se aek niputra mar jaa, to usakee sree ka byah paragotraee se n kiya jaae usake paati ka bhai usake pas jakar use apanee patnee kar le, aur us se paati ke bhai ka dharma palan kare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि दो भाई एक साथ रह रहे हों और उनमें एक पुत्रहीन मर जाए तो मृत भाई की पत्नी का विवाह परिवार के बाहर के किसी अजनबी के साथ नहीं होना चाहिए। उसके पति के भाई को उसके प्रति पति के भाई का कर्तव्य पूरा करना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि परिवार के सब भाई एक साथ रहते हैं, उनमें से एक भाई की, जो निस्सन्तान है, मृत्यु हो जाती है, तो उसकी विधवा स्त्री का विवाह परिवार से बाहर के पुरुष से नहीं किया जाए। पर उसके मृत पति का सगा भाई उसके पास जाएगा और नियोग-विधि के अनुसार उससे विवाह करेगा।
Hindi Bible HHBD
जब कोई भाई संग रहते हों, और उन में से एक निपुत्रा मर जाए, तो उसकी स्त्री का ब्याह परगोत्री से न किया जाए; उसके पति का भाई उसके पास जाकर उसे अपनी पत्नी कर ले, और उस से पति के भाई का धर्म पालन करे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जब कई भाई संग रहते हों, और उन में से एक निपुत्र मर जाए, तो उसकी स्त्री का विवाह परगोत्री से न किया जाए; उसके पति का भाई उसके पास जाकर उसे अपनी पत्नी कर ले, और उससे पति के भाई का धर्म पालन करे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब सब भाई एक ही परिवार में निवास कर रहे हैं और उनमें से एक की मृत्यु हो जाती है, जबकि उसके कोई संतान नहीं है, तब उसकी पत्नी का विवाह परिवार के बाहर किसी अपरिचित व्यक्ति से न किया जाए. उस स्त्री के पति का भाई उससे विवाह कर मृत पति के भाई की जवाबदारी पूरी करेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जब कई भाई संग रहते हों, और उनमें से एक निपुत्र मर जाए, तो उसकी स्त्री का ब्याह परगोत्री से न किया जाए; उसके पति का भाई उसके पास जाकर उसे अपनी पत्नी कर ले, और उससे पति के भाई का धर्म पालन करे।