Deuteronomy 25:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yaadi us sree ke pati ke bhai ko use byahana n bhaa, to vah sree nagar ke faattk par vraddh logon ke pas jakar kahe, ki mere paati ke bhai ne apane bhai ka nam israael men banaae rakhne se nakar diya haai, aur mujh se pati ke bhai ka dharma palan karana naheen chahata.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि वह व्यक्ति अपने भाई की पत्नी को ग्रहण करना नहीं चाहता, तब भाई की पत्नी को बैठकवाली जगह पर नगर—प्रमुखों के पास जाना चाहिए। उसके भाई की पत्नी को नगर प्रमुखों से कहना चाहिए, ‘मेरे पति का भाई इस्राएल में अपने भाई का नाम बनाए रखने से इन्कार करता है। वह मेरे प्रति अपने भाई के कर्तव्य को पूरा नहीं करेगा।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु यदि वह अपने मृतक भाई की विधवा को स्वीकार करने को इच्छुक नहीं है तो मृत भाई की विधवा नगर-द्वार पर धर्मवृद्धों के पास जाएगी, और उनसे यह कहेगी, “मेरे देवर ने इस्राएल में अपने मृत भाई का वंश चलाने से इन्कार कर दिया है। वह मुझसे नियोग-विधि से विवाह करने को इच्छुक नहीं है।”
Hindi Bible HHBD
यदि उस स्त्री के पति के भाई को उसे ब्याहना न भाए, तो वह स्त्री नगर के फाटक पर वृद्ध लोगों के पास जाकर कहे, कि मेरे पति के भाई ने अपने भाई का नाम इस्त्राएल में बनाए रखने से नकार दिया है, और मुझ से पति के भाई का धर्म पालन करना नहीं चाहता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि उस स्त्री के पति के भाई को उससे विवाह करना न भाए, तो वह स्त्री नगर के फाटक पर वृद्ध लोगों के पास जाकर कहे, ‘मेरे पति के भाई ने अपने भाई का नाम इस्राएल में बनाए रखने से मना कर दिया है, और मुझ से पति के भाई का धर्म पालन करना नहीं चाहता।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर यदि वह व्यक्ति अपने भाई की पत्नी को स्वीकार करना न चाहे, तो उसके भाई की पत्नी नगर प्रवेश द्वार पर नगर पुरनियों के सामने जाएगी और उन्हें यह सूचित करेगी, “मेरे पति का भाई अपने मरे हुए भाई का नाम इस्राएल में स्थायी रखने के विषय में सहमत नहीं है. वह मेरे साथ पति के भाई की जवाबदारी निभाने के लिए तैयार नहीं है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि उस स्त्री के पति के भाई को उससे विवाह करना न भाए, तो वह स्त्री नगर के फाटक पर वृद्ध लोगों के पास जाकर कहे, ‘मेरे पति के भाई ने अपने भाई का नाम इस्राएल में बनाए रखने से मना कर दिया है, और मुझसे पति के भाई का धर्म पालन करना नहीं चाहता।’