Deuteronomy 26:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aj ke din tera parameshvar yahova tujh ko inheen vidhaiyon aur niyamon ke manane kee agyaa deta haai isaliye apane sare man aur sare praan se inake manane men chaukasee karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“आज यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुमको आदेश देता है कि तुम इन सभी विधियों और नियमों का पालन करो। अपने पूरे हृदय और अपनी पूरी आत्मा से इनका पालन करने के लिये सावधान रहो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ इस्राएल! आज तेरा प्रभु परमेश्वर तुझे आज्ञा दे रहा है कि तू इन संविधियों और न्याय-सिद्धान्तों को व्यवहार में लाना। तू इनका पालन करना, और अपने सम्पूर्ण हृदय, सम्पूर्ण प्राण से इनके अनुसार आचरण करना।
Hindi Bible HHBD
आज के दिन तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को इन्हीं विधियों और नियमों के मानने की आज्ञा देता है; इसलिये अपने सारे मन और सारे प्राण से इनके मानने में चौकसी करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“आज के दिन तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को इन्हीं विधियों और नियमों को मानने की आज्ञा देता है; इसलिये अपने सारे मन और सारे प्राण से इनके मानने में चौकसी करना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आज याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें यह आदेश दे रहे हैं कि तुम इन नियमों और आदेशों का पालन करो; तब तुम्हें पूरे हृदय और पूरे प्राणों से इनके पालन करने के विषय में सावधानी रखनी ही होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“आज के दिन तेरा परमेश्वर यहोवा तुझको इन्हीं विधियों और नियमों के मानने की आज्ञा देता है; इसलिए अपने सारे मन और सारे प्राण से इनके मानने में चौकसी करना।