Deuteronomy 26:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too ne to aj yahova ko apana parameshvar manakar yah vachan diya haai, ki maain tere banaae huae magorn par chaloonga, aur teree vidhaiyo, agyaao, aur niyamon ko mana karoonga, aur teree suna karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
आज तुमने यह कहा है कि यहोवा तुम्हारा परमेश्वर है। तुम लोगों ने वचन दिया है तुम उसके मार्ग पर चलोगे, उसके उपदेशों को मानोगे, और उसके नियमों और आदेशों को मानोगे। तुमने कहा है कि तुम वह सब कुछ करोगे जिसे करने के लिये वह कहता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने आज प्रभु के विषय में यह घोषित किया है कि वह तेरा परमेश्‍वर है, और तू उसके मार्ग पर चलेगा, उसकी संविधियों, आज्ञाओं और न्‍याय-सिद्धान्‍तों का पालन करेगा, उसकी वाणी को सुनेगा।
Hindi Bible HHBD
तू ने तो आज यहोवा को अपना परमेश्वर मानकर यह वचन दिया है, कि मैं तेरे बनाए हुए मार्गों पर चलूंगा, और तेरी विधियों, आज्ञाओं, और नियमों को माना करूंगा, और तेरी सुना करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू ने तो आज यहोवा को अपना परमेश्‍वर मानकर यह वचन दिया है, कि मैं तेरे बताए हुए मार्गों पर चलूँगा, और तेरी विधियों, आज्ञाओं, और नियमों को माना करूँगा, और तेरी सुना करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आज तुमने यह घोषणा कर दी है कि याहवेह ही तुम्हारे परमेश्वर हैं और यह भी कि तुम उनके द्वारा दी गई नीतियों का पालन करोगे; उनकी आज्ञाओं, उनके आदेशों और उनके नियमों का पालन करोगे और उन्हीं की सुनोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तूने तो आज यहोवा को अपना परमेश्वर मानकर यह वचन दिया है, कि मैं तेरे बताए हुए मार्गों पर चलूँगा, और तेरी विधियों, आज्ञाओं, और नियमों को माना करूँगा, और तेरी सुना करूँगा।