Deuteronomy 26:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur un dinon ke yajak ke pas jakar yah kahana, ki maain aj tere parameshvar yahova ke samhane nivedan karata hoo, ki yahova ne ham logon ko jis desh ke dene kee hamare poorvajon se shapath khai thee us men maain a gaya hoon.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय सेवा करने वाले याजक के पास तुम जाओगे। तुम्हें उससे कहना चाहिए, ‘आज मैं यहोवा अपने परमेश्वर के सामने यह घोषित करता हूँ कि हम उस देश में आ गए हैं जिसे यहोवा ने हम लोगों को देने के लिये हमारे पूर्वजों को वचन दिया था।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो पुरोहित उस समय वहां सेवा करता होगा, तू उसके पास जाकर यह कहना, “आज मैं अपने प्रभु परमेश्‍वर के सामने यह घोषित करता हूँ कि जिस देश को देने की शपथ प्रभु ने हमारे पूर्वजों से खाई थी, उसमें मैं पहुंच गया हूँ।”
Hindi Bible HHBD
और उन दिनों के याजक के पास जाकर यह कहना, कि मैं आज तेरे परमेश्वर यहोवा के साम्हने निवेदन करता हूं, कि यहोवा ने हम लोगों को जिस देश के देने की हमारे पूर्वजों से शपथ खाई थी उस में मैं आ गया हूं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन दिनों के याजक के पास जाकर यह कहना, ‘मैं आज तेरे परमेश्‍वर यहोवा के सामने निवेदन करता हूँ, कि यहोवा ने हम लोगों को जिस देश के देने की हमारे पूर्वजों से शपथ खाई थी उसमें मैं आ गया हूँ।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम उस समय पदासीन पुरोहित की उपस्थिति में जाकर कहोगे, “याहवेह, मेरे परमेश्वर के सामने आज मैं यह घोषित कर रहा हूं, कि मैंने उस देश में प्रवेश कर लिया है, जिसे प्रदान करने की प्रतिज्ञा याहवेह ने मेरे पूर्वजों से की थी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन दिनों के याजक के पास जाकर यह कहना, ‘मैं आज हमारे परमेश्वर यहोवा के सामने स्वीकार करता हूँ, कि यहोवा ने हम लोगों को जिस देश के देने की हमारे पूर्वजों से शपथ खाई थी उसमें मैं आ गया हूँ।’