Deuteronomy 27:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
shaapit ho vah jo nirdosh jan ke mar dalane ke liye dhan le. tab sab log kahe, ameena..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“लेवीवंशी कहेंगे: ‘वह व्यक्ति अभिशप्त है जो निर्दोष की हत्या के लिये धन लेता है!’ “तब सभी कहेंगे, ‘आमीन!’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“निर्दोष मनुष्‍य की हत्‍या करने के लिए घूस लेनेवाला व्यक्‍ति शापित है।” सब लोग प्रत्‍युत्तर में कहेंगे, “ऐसा ही हो!”
Hindi Bible HHBD
शापित हो वह जो निर्दोष जन के मार डालने के लिये धन ले। तब सब लोग कहें, आमीन।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
‘शापित हो वह जो निर्दोष जन के मार डालने के लिये धन ले।’ तब सब लोग कहें, ‘आमीन।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“शापित है वह, जो किसी निर्दोष व्यक्ति की हत्या के उद्देश्य से घूस लेता है.” तब सारी सभा उत्तर में कहेगी, “आमेन!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
‘श्रापित हो वह जो निर्दोष जन के मार डालने के लिये घुस ले।’ तब सब लोग कहें, ‘आमीन।’