Deuteronomy 27:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur par hone ke bad un par is vyavastha ke sare vachanon ko likhna, isaaliye ki jo desh tere poorvajon ka parameshvar yahova apane vachan ke anusar tujhe deta haai, aur jis men doodha aur madha kee dhaaraaen bahatee haai, us desh men too jane paae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब इन नियमों की सारी बातें इन पत्थरों पर लिख दो। तुम्हें यह तब करना चाहिये जब तुम यरदन नदी के पार पहुँच जाओ। तब तुम उस देश में जा सकोगे जिसे यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुम्हें अच्छी चीजों से भरा—पूरा दे रहा है। यहोवा तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर ने इसे देकर अपने वचन को पूरा किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नदी को पार करने के पश्‍चात् जब तुम उस देश में प्रवेश करोगे, जो तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर तुम्‍हें प्रदान कर रहा है, जो दूध और शहद की नदियों वाला देश है और जिसके विषय में प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हारे पूर्वजों से कहा था, तब तुम उन पत्‍थरों पर इस व्‍यवस्‍था की सब बातों को लिखना।
Hindi Bible HHBD
और पार होने के बाद उन पर इस व्यवस्था के सारे वचनों को लिखना, इसलिये कि जो देश तेरे पूर्वजों का परमेश्वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तुझे देता है, और जिस में दूध और मधु की धाराएं बहती हैं, उस देश में तू जाने पाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और पार होने के बाद उन पर इस व्यवस्था के सारे वचनों को लिखना, इसलिये कि जो देश तेरे पूर्वजों का परमेश्‍वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तुझे देता है, और जिसमें दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं, उस देश में तू जाने पाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और यरदन पार करने पर उन पर इन पूरे विधान को अंकित कर दोगे, कि तुम उस देश में प्रवेश कर सको, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें प्रदान कर रहे हैं, एक ऐसा देश, जहां दूध और शहद की बहुतायत है, ठीक जैसी प्रतिज्ञा याहवेह, तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर ने की थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और पार होने के बाद उन पर इस व्यवस्था के सारे वचनों को # लिखना, इसलिए कि जो देश तेरे पूर्वजों का परमेश्वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तुझे देता है, और जिसमें दूध और मधु की धाराएँ बहती हैं, उस देश में तू जाने पाए।