Deuteronomy 28:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir jis jis kam men too hath lagaa, us men yahova tab tak tujh ko shaap deta, aur bhyaturan karata, aur dhamakee deta rahega, jab tak too mitt n jaa, aur shaeegha nashtt n ho jaae yah is karan hoga ki too yahova ko tyagakar dushtt kam karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि तुम बुरे काम करोगे और अपने यहोवा से मुँह फेरोगे, तो तुम अभिशप्त होगे। तुम जो कुछ करोगे उसमें तुम्हें अव्यवस्था और फटकार का समाना करना होगा। वह यह तब तक करेगा जब तक तुम शीघ्रता से और पूरी तरह से नष्ट नहीं हो जाते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब तक तू नष्‍ट नहीं हो जाएगा, अविलम्‍ब मिट नहीं जाएगा तब तक प्रभु तेरे बुरे कार्यों के कारण, तेरे समस्‍त उद्यमों पर अभिशाप, उलझन और विफलता भेजेगा, क्‍योंकि तूने प्रभु को छोड़ दिया है।
Hindi Bible HHBD
फिर जिस जिस काम में तू हाथ लगाए, उस में यहोवा तब तक तुझ को शाप देता, और भयातुरं करता, और धमकी देता रहेगा, जब तक तू मिट न जाए, और शीघ्र नष्ट न हो जाए; यह इस कारण होगा कि तू यहोवा को त्यागकर दुष्ट काम करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर जिस जिस काम में तू हाथ लगाए, उसमें यहोवा तब तक तुझ को शाप देता, और भयातुर करता, और धमकी देता रहेगा, जब तक तू मिट न जाए, और शीघ्र नष्‍ट न हो जाए; यह इस कारण होगा कि तू यहोवा को त्यागकर दुष्‍ट काम करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे सारे कामों में तुम्हारे कामों के दुराचार और तुम्हारे द्वारा याहवेह का त्याग किए जाने के कारण याहवेह तुम पर शाप, डर और कुंठा डाल देंगे, कि तुम नाश हो जाओ और तेजी से तुम्हारा विनाश हो जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर जिस-जिस काम में तू हाथ लगाए, उसमें यहोवा तब तक तुझको श्राप देता, और भयातुर करता, और धमकी देता रहेगा, जब तक तू मिट न जाए, और शीघ्र नष्ट न हो जाए; यह इस कारण होगा कि तू यहोवा को त्याग कर दुष्ट काम करेगा।