Deuteronomy 28:41 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere bette-beattyaian to utpann honge, parantu tere rahenge naheen kyonaki ve bandhauvai men chale jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारे पुत्र और तुम्हारी पुत्रियाँ होंगी, किन्तु तुम उन्हें अपने पास नहीं रख सकोगे। क्यों? क्योंकि वे पकड़कर दूर ले जाए जाएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू पुत्र और पुत्रियाँ उत्पन्न करेगा, किन्तु वे तेरे नहीं रहेंगे, क्योंकि वे युद्ध में बन्दी बनकर चले जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
तेरे बेटे- बेटियां तो उत्पन्न होंगे, परन्तु तेरे रहेंगे नहीं; क्योंकि वे बन्धुवाई में चले जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे बेटे–बेटियाँ तो उत्पन्न होंगे, परन्तु तेरे रहेंगे नहीं; क्योंकि वे बँधुआई में चले जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे पुत्र-पुत्रियां पैदा ज़रूर होंगे, मगर वे तुम्हारे होकर न रह सकेंगे, क्योंकि उन्हें बन्दीत्व में ले जाया जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे बेटे-बेटियाँ तो उत्पन्न होंगे, परन्तु तेरे रहेंगे नहीं; क्योंकि वे बन्धुवाई में चले जाएँगे।