Deuteronomy 28:54 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tujh men jo puroosh komal aur ati sukumar ho vah bhee apane bhai, aur apanee praanpyaree, aur apane bache huae balakon ko kroor draashtti se dekhega
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम्हारा बहुत विनम्र सज्जन पुरुष भी अपने बच्चों, भाईयों, अपनी प्रिय पत्नी तथा बचे हुए बच्चों के साथ बहुत क्रूरता का बर्ताव करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरा अत्यन्त कोमल और सुकुमार पुरुष भी अपने भाई, अपनी प्राणप्रिय पत्नी और अपने बचे हुए बच्चों पर क्रूर दृष्टि डालेगा।
Hindi Bible HHBD
और तुझ में जो पुरूष कोमल और अति सुकुमार हो वह भी अपने भाई, और अपनी प्राणप्यारी, और अपने बचे हुए बालकों को क्रूर दृष्टि से देखेगा;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तुझ में जो पुरुष कोमल और अति सुकुमार हो वह भी अपने भाई, और अपनी प्राण–प्रिया और अपने बचे हुए बालकों को क्रूर दृष्टि से देखेगा;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस समय वह व्यक्ति, जो तुम्हारे बीच में बहुत शालीन और संवेदनशील माना जाता है, वही अपने सहनागरिकों, अपनी प्रिय पत्नी और अपनी शेष संतान के प्रति निर्मम हो जाएगा,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुझ में जो पुरुष कोमल और अति सुकुमार हो वह भी अपने भाई, और अपनी प्राणप्रिय, और अपने बचे हुए बालकों को क्रूर दृष्टि से देखेगा;