Deuteronomy 28:55 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah un men se kisee ko bhee apane balakon ke mans men se jo vah ap khaaega kuchh n dega, kyonki ghair jane aur us saketee me, jis men tere shatra tere sare faattkon ke bheetar tujhe ghor dalenge, usake pas kuchh n rahega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसके पास कुछ भी खाने को नहीं होगा क्योंकि तुम्हारे नगरों के विरूद्ध आने वाले शत्रु इतनी अधिक हानि पहुँचा देंगे। इसलिए वह अपने बच्चों को खायेगा। किन्तु वह अपने परिवार के शेष लोगों को कुछ भी नहीं देगा!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह उनमें से किसी को भी अपने बच्‍चों का मांस, जो वह खाएगा, नहीं देगा; क्‍योंकि उस घेराबन्‍दी की घोर विपत्ति में, जो तेरे शत्रु तेरे समस्‍त नगरों में तुझ पर ढाहेंगे, उसके पास कुछ भी भोजन-वस्‍तु नहीं होगी।
Hindi Bible HHBD
और वह उन में से किसी को भी अपने बालकों के मांस में से जो वह आप खाएगा कुछ न देगा, क्योंकि घिर जाने और उस सकेती में, जिस में तेरे शत्रु तेरे सारे फाटकों के भीतर तुझे घेर डालेंगे, उसके पास कुछ न रहेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह उनमें से किसी को भी अपने बालकों के मांस में से जो वह आप खाएगा कुछ न देगा, क्योंकि घिर जाने और उस संकट में, जिसमें तेरे शत्रु तेरे सारे फाटकों के भीतर तुझे घेर डालेंगे, उसके पास कुछ न रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह अपनी संतान के मांस में से किसी को कुछ न देगा, क्योंकि अभाव इतना ज्यादा हो जाएगा. ऐसी भयावह हो जाएगी वह स्थिति, जब तुम्हारे वे शत्रु तुम्हारे सारे नगरों में तुम पर अत्याचार करते रहें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह उनमें से किसी को भी अपने बालकों के माँस में से जो वह आप खाएगा कुछ न देगा, क्योंकि घिर जाने और उस संकट में, जिसमें तेरे शत्रु तेरे सारे फाटकों के भीतर तुझे घेर डालेंगे, उसके पास कुछ न रहेगा।