Deuteronomy 28:64 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yahova tujh ko prathvee ke is chhor se lekar us chhor tak ke sab deshaen ke logon men tittr bittr karega aur vahan rahakar too apane aur apane purakhaon ke anajane katt aur patthr ke doosare devataon kee upasana karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा तुम्हें पृथ्वी के एक छोर से दूसरी छोर तक संसार के सभी लोगों मे बिखेर देगा। वहाँ तुम दूसरे लकड़ी और पत्थर के देवताओं को पूजोगे जिन्हें तुमने या तुम्हारे पूर्वजों ने कभी नहीं पूजा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु तुझको पृथ्‍वी के एक सीमांत से दूसरे सीमांत तक, पृथ्‍वी की विभिन्न जातियों में तितर-बितर कर देगा। वहाँ तू उन पराए देवताओं की लकड़ी और पत्‍थर की मूर्तियों की पूजा करेगा जिन्‍हें न तू जानता है और न तेरे पूर्वज जानते थे।
Hindi Bible HHBD
और यहोवा तुझ को पृथ्वी के इस छोर से लेकर उस छोर तक के सब देशों के लोगों में तित्तर बित्तर करेगा; और वहां रहकर तू अपने और अपने पुरखाओं के अनजाने काठ और पत्थर के दूसरे देवताओं की उपासना करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहोवा तुझ को पृथ्वी के इस छोर से लेकर उस छोर तक के सब देशों के लोगों में तितर बितर करेगा; और वहाँ रहकर तू अपने और अपने पुरखाओं के लिए अनजान काठ और पत्थर के दूसरे देवताओं की उपासना करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके अलावा, याहवेह ही तुम्हें हर जगह बिखरा देंगे; पृथ्वी के एक छोर से अन्य छोर तक. वहां तुम पराए देवताओं—पत्थर और लकड़ी के देवताओं के सेवक बन जाओगे, तुम्हारे पूर्वजों से सर्वथा अज्ञात देवताओं के.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा तुझको पृथ्वी के इस छोर से लेकर उस छोर तक के सब देशों के लोगों में तितर-बितर करेगा; और वहाँ रहकर तू अपने और अपने पुरखाओं के अनजाने काठ और पत्थर के दूसरे देवताओं की उपासना करेगा।