Deuteronomy 29:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye ki us vachan ke anusar jo usane tujh ko diya, aur us shapath ke anusar jo usane ibraaheem, isahak, aur yakoob, tere poorvajon se khai thee, vah aj tujh ko apanee praja ttharaa, aur ap tera parameshvar tthare.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस वाचा द्वारा यहोवा तुम्हें अपने विशेष लोग बना रहा है और वह स्वंय तुम्हारा परमेश्वर होगा। उसने यह तुमसे कहा है। उसने तुम्हारे पूर्वजों इब्राहीम, इसहाक और याकूब को यह वचन दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिससे वह आज तुझको अपने निज लोग के रूप में प्रतिष्ठित कर सके, और जैसा उसने तुझ से कहा था, जैसी शपथ उसने तेरे पूर्वजों से, अब्राहम, इसहाक और याकूब से खाई थी, उसके अनुसार तेरा परमेश्वर बन सके।
Hindi Bible HHBD
इसलिये कि उस वचन के अनुसार जो उसने तुझ को दिया, और उस शपथ के अनुसार जो उसने इब्राहीम, इसहाक, और याकूब, तेरे पूर्वजों से खाई थी, वह आज तुझ को अपनी प्रजा ठहराए, और आप तेरा परमेश्वर ठहरे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये कि उस वचन के अनुसार जो उसने तुझ को दिया, और उस शपथ के अनुसार जो उसने अब्राहम, इसहाक, और याक़ूब, तेरे पूर्वजों से खाई थी, वह आज तुझ को अपनी प्रजा ठहराए, और आप तेरा परमेश्वर ठहरे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कि वह आज तुम्हें अपनी प्रजा के रूप में प्रतिष्ठित कर सके, कि वह तुम्हारे परमेश्वर हो सकें, ठीक जैसा वह तुम पर प्रकट कर चुके हैं, और जैसी प्रतिज्ञा वह तुम्हारे पूर्वज अब्राहाम, यित्सहाक और याकोब से कर चुके हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए कि उस वचन के अनुसार जो उसने तुझको दिया, और उस शपथ के अनुसार जो उसने अब्राहम, इसहाक, और याकूब, तेरे पूर्वजों से खाई थी, वह आज तुझको अपनी प्रजा ठहराए, और आप तेरा परमेश्वर ठहरे।