Deuteronomy 29:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yah bhee dekhkar ki isakee sab boomi gandhak aur lon se bhr gai haai, aur yahan tak jal gai haai ki is men n kuchh boya jata, aur n kuchh jam sakata, aur n ghaas ugatee haai, varan sadom aur amora, adama aur saboyeem ke saman ho gaya haai jinhen yahova ne apane kop aur jalajalahatt men ulatt diya tha
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सारा देश जलते गन्धक और नमक से ढका हुआ बेकार हो जाएगा। भूमि में कुछ भी बोया हुआ नहीं रहेगा। कुछ भी, यहाँ तक कि खर—पतवार भी यहाँ नहीं उगेंगे। यह देश उन नगरों—सदोम, अमोरा, अदमा और सबोयीम, की तरह नष्ट कर दिया जाएगा। जिन्हें यहोवा, ने तब नष्ट किया था जब वह बहुत क्रोधित था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“इस देश की भूमि गन्‍धक और नमक से भर गई है। यह झुलस गई है। इसमें कुछ भी बोया नहीं जा सकता। इस भूमि में कुछ भी उत्‍पन्न नहीं होगा। इसमें घास भी नहीं उग सकती है। यह सदोम, गमोरा, अदमा और सबोईम के समान उलट-पुलट गई है, जिन्‍हें प्रभु ने अपनी क्रोधाग्‍नि में उलट-पुलट दिया था।”
Hindi Bible HHBD
और यह भी देखकर कि इसकी सब भूमि गन्धक और लोन से भर गई है, और यहां तक जल गई है कि इस में न कुछ बोया जाता, और न कुछ जम सकता, और न घास उगती है, वरन सदोम और अमोरा, अदमा और सबोयीम के समान हो गया है जिन्हें यहोवा ने अपने कोप और जलजलाहट में उलट दिया था;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यह भी देखकर कि इसकी सब भूमि गन्धक और लोन से भर गई है, और यहाँ तक जल गई है कि इसमें न कुछ बोया जाता, और न कुछ जम सकता, और न घास उगती है, वरन् सदोम और अमोरा, अदमा और सबोयीम के समान हो गया है जिन्हें यहोवा ने अपने कोप और जलजलाहट में उलट दिया था;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पूरा देश गंधक और लवण में परिणत हो चुका है. यह अब प्रज्वलित उजाड़ क्षेत्र रह गया है. न इसमें रोपण किया जा सकता है, न इसमें किसी प्रकार की उपज की संभावना है, और न इस भूमि पर घास ही उगती है, ठीक सोदोम और अमोराह, अदमाह और ज़ेबोईम के विध्वंस के समान, जिनका विनाश याहवेह ने अपने कोप और आक्रोश में किया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यह भी देखकर कि इसकी सब भूमि गन्धक और लोन से भर गई है, और यहाँ तक जल गई है कि इसमें न कुछ बोया जाता, और न कुछ जम सकता, और न घास उगती है, वरन् सदोम और गमोरा, अदमा और सबोयीम के समान हो गया है जिन्हें यहोवा ने अपने कोप और जलजलाहट में उलट दिया था;