Deuteronomy 29:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye yahova ka kop is desh par bhdk utta haai, ki pustak me likhe huae sab shaap is par a paden
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यही कारण है कि यहोवा इस देश के लोगों के विरुद्ध बहुत क्रोधित हो गया। इसलिए उसने इस पुस्तक में लिखे गए सभी अभिशापों को इन पर लागू किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस कारण प्रभु का क्रोध इस देश के प्रति भड़क उठा, और उसने इस पुस्तक में लिखित समस्त अभिशाप उस पर डाल दिए।
Hindi Bible HHBD
इसलिये यहोवा का कोप इस देश पर भड़क उठा है, कि पुस्तक मे लिखे हुए सब शाप इस पर आ पडें;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये यहोवा का कोप इस देश पर भड़क उठा है, कि पुस्तक में लिखे हुए सब शाप इस पर आ पड़ें;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये याहवेह का कोप इस देश पर उद्दीप्त हो उठा, और इस अभिलेख में उल्लेखित हर एक शाप उन पर प्रभावी हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए यहोवा का कोप इस देश पर भड़क उठा है, कि पुस्तक में लिखे हुए सब श्राप इस पर आ पड़ें;