Deuteronomy 3:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo rapai rah gaae the, un men se keval bashaan ka raja og rah gaya tha, usakee charapai jo lohe kee haai vah to ammaeaniyon ke rabba nagar men padee haai, sadhaaran puroosh ke hath ke hisab se usakee lambai nau hath kee aur chaudai char hath kee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
(बाशान का राजा ओग अकेला व्यक्ति था जो रपाई लोगों में जीवित छोड़ा गया था। ओग की चारपाई लोहे की थी। यह लगभग नौ हाथ लम्बी और चार हाथ चौड़ी थी। रब्बा नगर में यह चारपाई अभी तक है, जहाँ एमोरी लोग रहते है।)
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
(बाशान का राजा ओग रपाई जाति का अन्‍तिम जीवित व्यक्‍ति था। उसकी शव-पेटिका लोह-पाषण की थी। वह अम्‍मोनियों के रब्‍बाह नगर में अब तक विद्यमान है। मानक माप के अनुसार वह प्राय: चार मीटर लम्‍बी और डेढ़ मीटर चौड़ी थी।)
Hindi Bible HHBD
जो रपाई रह गए थे, उन में से केवल बाशान का राजा ओग रह गया था, उसकी चारपाई जो लोहे की है वह तो अम्मोनियों के रब्बा नगर में पड़ी है, साधारण पुरूष के हाथ के हिसाब से उसकी लम्बाई नौ हाथ की और चौड़ाई चार हाथ की है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो रपाई रह गए थे, उनमें से केवल बाशान का राजा ओग रह गया था, उसकी चारपाई जो लोहे की है वह अम्मोनियों के रब्बा नगर में पड़ी है, साधारण पुरुष के हाथ के हिसाब से उसकी लम्बाई नौ हाथ की और चौड़ाई चार हाथ की है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
(रेफाइम के बचे हुए भाग में केवल बाशान का राजा ही शेष रह गया था. उल्लेखनीय बात यह है कि उसकी चारपाई लौह की थी; यह अब तक अम्मोनियों के रब्बाह में स्थापित है. यह लगभग चार मीटर लंबी और डेढ़ मीटर चौड़ी है.)
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो रपाई रह गए थे, उनमें से केवल बाशान का राजा ओग रह गया था, उसकी चारपाई जो लोहे की है वह तो अम्मोनियों के रब्बाह नगर में पड़ी है, साधारण पुरुष के हाथ के हिसाब से उसकी लम्बाई नौ हाथ की और चौड़ाई चार हाथ की है।