Deuteronomy 3:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu tumharee striaya, aur balabachche, aur pashu, jinhen maain janata hoo ki bahut se haai, vah sab tumhare nagaron men jo maain ne tumhen diae haain rah jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारी पत्नियाँ, तुम्हारे छोटे बच्चे और तुम्हारे पशु (मैं जानता हूँ कि तुम्हारे पास बहुत से पशु हैं।) यहाँ उन शहरों में रहेंगे जिन्हें मैंने तुम्हें दिया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु तुम्‍हारी पत्‍नी, शिशु और पालतू पशु (मैं जानता हूं कि तुम्‍हारे पास असंख्‍य पशु हैं) उन नगरों में जिनको मैंने तुम्‍हें दिया है, उस समय तक रहेंगे,
Hindi Bible HHBD
परन्तु तुम्हारी स्त्रियाँ, और बालबच्चे, और पशु, जिन्हें मैं जानता हूँ कि बहुत से हैं, वह सब तुम्हारे नगरों में जो मैं ने तुम्हें दिए हैं रह जाएँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु तुम्हारी स्त्रियाँ, और बाल–बच्‍चे, और पशु, जिन्हें मैं जानता हूँ कि बहुत से हैं, वह सब तुम्हारे नगरों में जो मैं ने तुम्हें दिए हैं रह जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर तुम्हारी पत्नियां, तुम्हारे बालक और तुम्हारे पशु मुझे मालूम है कि तुम्हारे पास बहुत पशु धन है, तुम्हारे साथ उसी समय तक उन्हीं नगरों में रहेंगे, जो मैंने तुम्हें दे दिए हैं,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु तुम्हारी स्त्रियाँ, और बाल-बच्चे, और पशु, जिन्हें मैं जानता हूँ कि बहुत से हैं, वह सब तुम्हारे नगरों में जो मैंने तुम्हें दिए हैं रह जाएँ।