Deuteronomy 3:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab yahova ne mujh se kaha, us se mat dra kyonaki maain usako saree sena aur desh samet tere hath men kiae deta hoo aur jaaisa too ne heshabon ke nivasee aemoriyon ke raja seehon se kiya haai vaaisa hee us se bhee karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने मुझसे कहा, ‘ओग से डरो मत, क्योंकि मैंने इसे तुम्हारे हाथ में देने का निश्चय किया है। मैं इसके सभी लोगों और भूमि को तुम्हें दूँगा। तुम इसे वैसे ही हराओगे जैसे तुमने हेशबोन के शासक एमोरी राजा सीहोन को हराया।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु प्रभु ने मुझसे यह कहा था, “उससे मत डर क्‍योंकि मैंने उसे, उसके सब सैनिकों को तथा उसके देश को तेरे हाथ में दे दिया है। जैसा तूने एमोरियों के राजा सीहोन के साथ, जो हेश्‍बोन में रहता था, किया था, वैसा ही उसके साथ करना।”
Hindi Bible HHBD
तब यहोवा ने मुझ से कहा, उस से मत डर; क्योंकि मैं उसको सारी सेना और देश समेत तेरे हाथ में किए देता हूँ; और जैसा तू ने हेशबोन के निवासी एमोरियों के राजा सीहोन से किया है वैसा ही उस से भी करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब यहोवा ने मुझ से कहा, ‘उस से मत डर; क्योंकि मैं उसको सारी सेना और देश समेत तेरे हाथ में किए देता हूँ; और जैसा तू ने हेशबोन के निवासी एमोरियों के राजा सीहोन से किया है वैसा ही उस से भी करना।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर याहवेह ने मुझे यह आश्वासन दिया, “उससे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने उसे, उसकी सारी सेना तथा प्रजा को तुम्हारे अधीन कर दिया है. तुम उसके साथ वही सब करोगे, जो तुमने हेशबोन निवासी अमोरियों के राजा सीहोन के साथ किया था.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब यहोवा ने मुझसे कहा, ‘उससे मत डर; क्योंकि मैं उसको सारी सेना और देश समेत तेरे हाथ में किए देता हूँ; और जैसा तूने हेशबोन के निवासी एमोरियों के राजा सीहोन से किया है वैसा ही उससे भी करना।’