Deuteronomy 3:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir maain ne usee samay yahoshoo se chitakar kaha, too ne apanee akho se dekha haai ki tere parameshvar yahova ne in donon rajaon se kya kya kiya haai vaaisa hee yahova un sab rajyon se karega jin men too par hokar jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तब मैंने यहोशू से कहा, ‘तुमने वह सब देखा है। जो यहोवा, तुम्हारे परमेश्वर ने इन दो राजाओं के साथ किया है। यहोवा ऐसा ही उन सभी राजाओं के साथ करेगा जिनके राज्य में तुम प्रवेश करोगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने उस समय यहोशुअ को यह आदेश दिया था, “जो कुछ प्रभु तुम्हारे परमेश्वर ने इन दो राजाओं के साथ किया है, उसको स्वयं तेरी आंखों ने देखा है। वह ऐसा ही कार्य उन सब राज्यों के साथ भी करेगा, जहां तू जा रहा है।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने उसी समय यहोशू से चिताकर कहा, तू ने अपनी आँखो से देखा है कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने इन दोनों राजाओं से क्या क्या किया है; वैसा ही यहोवा उन सब राज्यों से करेगा जिन में तू पार होकर जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने उसी समय यहोशू से चिताकर कहा, ‘तू ने अपनी आँखों से देखा है कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने इन दोनों राजाओं से क्या क्या किया है; वैसा ही यहोवा उन सब राज्यों से करेगा जिनमें तू पार होकर जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस समय मैंने यहोशू को यह आदेश दिया, “तुमने तो खुद ही यह देख लिया है, कि याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने इन दो राजाओं के साथ क्या किया है; यही सब याहवेह उन सभी साम्राज्यों के साथ भी करेंगे, जिनसे होकर तुम निकलोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने उसी समय यहोशू से चिताकर कहा, ‘तूने अपनी आँखों से देखा है कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने इन दोनों राजाओं से क्या-क्या किया है; वैसा ही यहोवा उन सब राज्यों से करेगा जिनमें तू पार होकर जाएगा।