Deuteronomy 30:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab tera parameshvar yahova tujh ko bandhauai se lautta le aaega, aur tujh par daya karake un sab deshaen ke logon men se jinake madhy men vah tujh ko tittr bittr kar dega fir ikattha karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुम पर दयालु होगा। यहोवा तुम्हें फिर स्वतन्त्र करेगा। वह उन राष्ट्रों से तुम्हें लौटाएगा जहाँ उसने तुम्हें भेजा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तेरा प्रभु परमेश्वर तेरे भाग्य को बदल देगा। वह तुझ पर दया करेगा। जिन देशों में तेरे प्रभु परमेश्वर ने तेरे लोगों को तितर-बितर कर दिया है, वहाँ से वह उन्हें पुन: एक स्थान पर एकत्र करेगा।
Hindi Bible HHBD
तब तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को बन्धुआई से लौटा ले आएगा, और तुझ पर दया करके उन सब देशों के लोगों में से जिनके मध्य में वह तुझ को तित्तर बित्तर कर देगा फिर इकट्ठा करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ को बँधुआई से लौटा ले आएगा, और तुझ पर दया करके उन सब देशों के लोगों में जिनके मध्य में वह तुझ को तितर बितर कर देगा फिर इकट्ठा करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें बंधुआई से मुक्त करेंगे. वह तुम पर सहानुभूति प्रकट करेंगे और तुम्हें उन सभी राष्ट्रों में से लेकर इकट्ठा करेंगे, जहां-जहां याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें बिखरा दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तेरा परमेश्वर यहोवा तुझको बँधुआई से लौटा ले आएगा, और तुझ पर दया करके उन सब देशों के लोगों में से जिनके मध्य में वह तुझको तितर-बितर कर देगा फिर इकट्ठा करेगा # ।